मुंबई, 20 जनवरी। मुंबई में गुरुवार को मेट्रो-7 और मेट्रो-2ए कॉरिडोर (Metro-7 and Metro-2A Corridor) पर मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ मेट्रो का खास ऐप 'मुंबई वन' (App 'Mumbai One') भी लॉन्च हुआ। ऑनलाइन मेट्रो टिकट खरीदने के लिए यह ऐप यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के अंदर टिकट के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इस ऐप को मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश गेट पर दिखाकर ही एंट्री मिल जाएगी। सभी गेट पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इस ऐप का उपयोग UPI के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा। मुंबई मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो-2ए और मेट्रो-7 के टिकट खरीदने के लिए यात्री 'मुंबई वन' ऐप का यूज कर सकेंगे। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस रूट के मेट्रो के साथ ही इस ऐप को भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप की मदद से मेट्रो 2ए और 7 के अंधेरी वेस्ट से गुंदावली (वाया दहिसर) के बीच सभी स्टेशनों के टिकट ऑनलाइन ही खरीदे जा सकेंगे। इस ऐप से एक क्यूआर कोड जेनरेट होता है और इसे दिखाकर मेट्रो में सवार हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो टिकट की बुकिंग का मकसद लंबी लाइन से लोगों को छुटकारा दिलाने है। मुंबई मेट्रो के मुताबिक, मुंबई मेट्रो वन अपने आप में बेहद खास है। यह ई-टिकट की पेशकश करने वाला दुनिया का पहला एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है। इस ऐप के यूज के लिए सभी स्टेशन के एंट्री गेट पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इस ऐप के वॉलेट में यात्री यूपीआई के माध्यम से पैसे डाल सकते हैं। यात्रा के दौरान जब वे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो उनसे ऑरिजिन और डेस्टिनेशन दोनों स्टेशन के बारे में पूछा जाएगा। दोनों स्टेशनों का नाम डालते ही ऑनलाइन पेमेंट के जरिए तत्काल टिकट की बुकिंग हो जाएगी। साथ ही आपके ऐप पर ही आपका टिकट आ जाएगा। इस टिकट को मेट्रो के गेट पर स्कैन कर आप अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 20 , 2023, 09:26 AM