मुंबई, 20 जनवरी। बेस्ट उपक्रम ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुवार से मुंबई एयरपोर्ट-कफ परेड मार्ग (Mumbai Airport-Cuff Parade Marg) पर मोबाइल ऐप आधारित सीट आरक्षण के साथ बेस्ट की प्रीमियम बस सेवा शुरू की। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। बेस्ट ने 12 दिसंबर से ठाणे-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Thane-Bandra Kurla Complex) और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स-बांद्रा स्टेशन के बीच मोबाइल ऐप आधारित सीट आरक्षण के साथ एक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक प्रीमियम बस सेवा शुरू की। इस सेवा के शुरू होने के बाद से मुंबई एयरपोर्ट-दक्षिण मुंबई रूट पर भी प्रीमियम बसें शुरू करने की भी मांग जोर पकड़ रही थी। इसी के तहत गुरुवार से कफ परेड-मुंबई एयरपोर्ट प्रीमियम बस सेवा शुरू की गई। यह बस सुबह सात बजे से हर घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। इस बस में मुंबई एयरपोर्ट से कफ परेड के बीच सफर के लिए 250 रुपए चार्ज किए जाएंगे। बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीमियम बस बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, वर्ली सी फेस, मरीन ड्राइव से होकर गुजरेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 20 , 2023, 08:43 AM