MHADA LOTTERY 2023 : म्हाडा मुंबई में निकालेगी 4000 घरों की लॉटरी  

Fri, Jan 20 , 2023, 08:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पहाड़ी गोरेगांव में बन कर तैयार हुए फ्लैट, मिलेगी क्लब हाउस और स्विमिंग पुल की सुविधा
मुंबई, 20 जनवरी। म्हाडा अब आम लोगों के लिए आलीशान घरों जैसी सुविधा मुहैया कराएगी। म्हाडा गोरेगांव पश्चिम में पहाड़ी गोरेगांव में आलीशान सोसायटी बना रही है, जिसमें क्लब हॉउस और स्विमिंग पुल जैसी सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। म्हाडा ने पहाड़ी गोरेगांव में ही ईडब्ल्यूएस और एमआईजी वर्ग के लिए 2683 घर बनाए हैं जिसकी लॉटरी मार्च महीने में होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि म्हाडा (MHADA ) के घरों का इंतजार कर रहे लोगों का सपना अगले दो -तीन महीनों में पूरा हो सकता है. म्हाडा की तरफ से मुंबई भर में लगभग 4000 से अधिक घरो की लॉटरी निकाली जाएगी। म्हाडा की ओर से शुक्रवार को म्हाडा द्वारा निर्माण किए जा रहे घरों की प्रत्यक्ष रूप से यह जानकारी पत्रकारों को दी गई। म्हाडा द्वारा निर्मित इन 23 मंजिला इमारत में आर्थिक रुप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लिए घरों को तैयार कर दिया गया है. म्हाडा ने 7 इमारतों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. इस वर्ष मार्च महीने में आने वाली लॉटरी (lottery) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 702 फ्लैट और एलआईजी के 736 फ्लैट शामिल किए जाएंगे. ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत करीब 35 लाख और एलआईजी फ्लैट (LIG flat) की कीमत 45 लाख तक हो सकती है. म्हाडा द्वारा किए जा रहे एमआईजी के घर 2 बीएचके और एमआईजी के 3 बीएचके घर गोरेगांव पश्चिम स्थित रेलवे स्टेशन के कुछ मिनट की दूरी पर पहाड़ी गोरेगांव में बना रही है। म्हाडा अधिकारी ने बताया कि जिस तरह एचआईजी वर्ग की इमारतों में सुविधाएं दी जाती है वही सुविधाएं इन इमारतों में भी दी जाएंगी. म्हाडा के ये इमारत निजी बिल्डरों द्वारा निर्मित इमारतों की तरह सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होंगे.  म्हाडा पहली बार इन घरों के लोगों को निजी सोसायटियो क्लब हाउस और स्विमिंग पुल जैसी सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसी तरह बच्चों के खेलने के लिए गार्डन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups