मुंबई। वित्तीय राजधानी मुंबई के धारावी इलाके (Dharavi area) में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्नी के सामने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या (stabbed to death) कर दी। जानकारी के अनुसार घटना धारावी पुलिस स्टेशन के करीब हुई। मंगलवार (17 जनवरी) की रात मृतक अपनी पत्नी के साथ इलाके में कहीं जा रहा था, तभी दंपत्ति पर जानलेवा हमला किया गया। धारावी पुलिस के अनुसार, मृतक जाहिद पेशे से चौकीदार था। वारदात के समय पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने 90 फुट रोड पर कई बार ज़ाहिद पर चाकू से वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अपराध करने के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग गए। घटना के बाद जाहिद को सायन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते जाहिद की हत्या की है। वारदात में जख्मी मृतक की पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि धारावी की जिस 90 फुट रोड पर व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की गई, बहुत व्यस्त इलाका है और स्थानीय पुलिस स्टेशन के करीब भी है। इससे इलाके की पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 18 , 2023, 10:19 AM