मुंबई। दहिसर ईस्ट से अंधेरी वेस्ट तक बहुप्रतीक्षित मेट्रो 2ए (Metro 2A) का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) करेंगे। दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली (Anil Galgali) को जानकारी दी गई है कि इसकी समय सीमा 36 महीने बढ़ा दी गई थी और देरी से काम करने वाले ठेकेदारों पर सिर्फ 36 लाख का जुर्माना लगाया गया।
गलगली ने एमएमआरडीए से मेट्रो के काम की मौजूदा स्थिति और ठेकेदारों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अनिल गलगली को सूचित किया कि दहिसर पूर्व से अंधेरी पश्चिम तक मेट्रो 2ए सेवा 31 दिसंबर, 2019 को शुरू होने वाली थी। दहिसर पूर्व से डहानुकर वाड़ी तक पहला चरण 2 अप्रैल 2022 को शुरू किया गया है। दूसरा चरण जनवरी 2023 को पूरा हुआ। इसकी मियांद 36 महीने और बढ़ा दी गई थी। सिविल कार्यों में सुरक्षा उल्लंघनों और साइट पर सुरक्षा सुधारों के मामले में सुरक्षा दंड लगाया गया है,लेकिन उसकी जानकारी नहीं दी गई। विद्युत कार्य में देरी पर 36 लाख का जुर्माना लगाया गया है। माविन स्विचर्स एंड कंट्रोल पर 4.44 लाख रुपए, स्टर्लिंग एंड विल्सन और सिमेशेल इलेक्ट्रिक पर 1.50 लाख रुपए, जैक्सन पर 1.53 लाख रुपए और केटीके ग्रुप चाइना पर 28.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गलगली के मुताबिक एमएमआरडीए ने काम पूरा होने में देरी को देखते हुए जुर्माना लगाने में कंजूसी दिखाई है। इस कारण प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 18 , 2023, 10:00 AM