विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने दी जानकारी
मुंबई। हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे (balasaheb Thackeray) के चित्र (पेंटिंग)का अनावरण 23 जनवरी सोमवार को विधानभवन में किया जाएगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने यह जानकारी दी.उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का नेतृत्व और व्यक्तित्व की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है.उनके कार्य और योगदान को ज़िंदा रखने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानभवन में जल्द से जल्द बालासाहेब ठाकरे का चित्र लगाने की घोषणा की थी.सीएम और डिप्टी सीएम के घोषणा के बाद 23 जनवरी को विधानभवन में बालासाहेब ठाकरे के तस्वीर का अनावरण किया जाएगा।इसके लिए विधान भवन के सेंट्रल हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे देश और राज्य के मंत्री,सांसद,विधायक,खेल,फिल्म जगत और कलाकारों को निमंत्रण दिया गया है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 18 , 2023, 07:51 AM