मनपा आयुक्त ने सुनी विपक्ष की बात

Wed, Jan 18 , 2023, 06:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 28 जनवरी तक आम जनता से  बजट में सुझाव देने की अपील
मुंबई।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने विपक्ष की बात सुन ली है।मनपा आयुक्त पर आरोप लगता रहता था कि विपक्ष की बात नही सुनते । मनपा आयुक्त ने विपक्ष की मांग को जायज ठहराते हुए मुंबई के आम नागरिकों को उन्हे किस प्रकार की सुविधा की अपेक्षा है इसे मनपा के पार देने की गुहार लगाई है। मनपा आयुक्त उसे बजट में उपयोग कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराएंगे। मनपा में यह पहली बार होगा की बजट में अपनी सुविधा के लिए मुंबई की जनता खुद होकर अपनी बात रख सकेगी। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल उसका बजट में कितना उपयोग करते है यह तो बजट में दिखाई देगा। मनपा का बजट 2 अथवा 3 फ़रवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। 
बता दे कि  मनपा में पूर्व विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा समाजवादी पार्टी नेता और विधायक रईश शेख और रांकपा मनपा नेता रही राखी जाधव ने   मनपा आयुक्त से गुहार लगाई थी कि मनपा एक फ़रवरी 2022  में चुनाव नहीं होने से प्रशासक बिठा दिया गया है।  मनपा आयुक्त प्रशासक के रूप में काम कर रहे है।  चुनाव नहीं होने से आम नागरिकों की हर समय बात रखने वाले नगरसेवक नहीं है जिससे लोगो की मूलभूत जरूरत क्या है इसकी जानकारी मनपा आयुक्त अपने बजट में कैसे लाए इसके लिए सुझाव दिया था।  विपक्ष के नेताओं ने मनपा आयुक्त से गुहार लगाई थी कि मनपा प्रशासन इस बार के बजट में लोगो की बजट में क्या सुविधा चाहिए इसके लिए मुंबई की एन जी ओ, ए एल एम और विभिन्न नामचीन संस्थाओं जो कि मुंबई की जनता की जरूरतों को बता सके ऐसे संस्थाओ से जानकारी ले जिसके लिए एक पोर्टल शुरू करनेकी गुहार लगाई थी।  मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल विपक्ष के सुझाव को उचित मानते हुए मुंबई की आम जनता से गुहार लगाई है कि बजट में जनता की भागीदारी के लिए प्रशासन ने पहल की है और नागरिक अपना सुझाव मनपा की वेबसाइट bmcbudget.suggestion@mcgm.gov.in पर 28  जनवरी तक भेज दें। मनपा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तैयार किए जा रहे बजट अनुमान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। साथ ही जो नागरिक लिखित निर्देश भेजना चाहते हैं, वे 28 जनवरी, 2023 तक निम्नलिखित पते पर अपनी जानकरी  भेज दें।

पता:
कार्यालय प्रधान लेखाकार (वित्त),
चौथी मंजिल, एक्सटेंशन बिल्डिंग,
बृहन्मुंबई नगर निगम मुख्यालय,
महानगरपालिका मार्ग, किला, मुंबई - 400 001

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups