मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मुंबई की जनता को मेट्रो की सौगात देने वाले है। मुंबई के पश्चिम उपनगर में अंधेरी से दहिसर तक शुरू होने वाली मेट्रो 2 A और मेट्रो 7 (Metro 2 A and Metro 7) पर यात्रियों को पहुंचने के लिए बेस्ट ने तीन नई बस सेवा शुरू की है । बेस्ट की यह बस सेवा यात्रियों के लिए शुक्रवार से उपलब्ध होगी इस तरह की जानकारी बेस्ट महाव्यवस्थापक लोकेश चंद्रा ने दी।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज मुंबई वासियों को कई सौगात देंगे। मेट्रो रेलवे की 2 A दहिसर पूर्व से डी एन नगर अंधेरी पश्चिम तक शुरू होगी। इसी तरह मेट्रो 7 दहिसर से गुंदावली अंधेरी पूर्व तक शुरू होगी। दोनो ही मेट्रो को पूरी क्षमता से शुरू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरी झंडी दिखाकर मुंबई की जनता को सौगात देंगे। मेट्रो सेवा में यात्रियों को मेट्रो तक पहुंचने के लिए बेस्ट ने हाथ बढ़ाया है। बेंस्ट प्रशासन ने तीन नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बेस्ट की नई बस सेवा में बस क्रमांक A 295 यह बस शांति आश्रम से चारकोप दरम्यान अक्सर तक बोरीवली रेलवे स्टेशन ,गोराई डिपो, चारकोप , पहाड़ी एक्सर, मेट्रो रेल से रिंग रूट के रूप में चलेगी। इसी तरह A 283 बस दिंडोशी बस डिपो से दामू नगर बस डिपो दिंडोशी, कुरार, आकुर्ली, मेट्रो रेल स्टेशन, तक रिंग रूट के रूप में चलेगी। जबकि A 216 नंबर की बस एन एल संकुल सरस्वती संकुल से मेट्रो 2 और मेट्रो 7 दहिसर पूर्व मेट्रो स्टेशन से मेट्रो 7 तक ओवरी पाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान मेट्रो रेल स्टेशन बोरीवली स्टेशन पूर्व तक चलाई जाएगी। बेस्ट की यह बस सेवा सुबह 6,30 से शुरू होकर रात 22, 30 तक चलेगी। बेस्ट की यह बस सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों को मेट्रो तक पहुंचने में फायदा मिलेगा।बेस्ट और मेट्रो का साथ मिलने से यात्रियों को होने वाली ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी और यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 18 , 2023, 05:56 AM