भाजपा की चित्रा वाघ का ठाकरे की शिवसेना को जवाब
मुंबई। राज्य की सत्ता पर आने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विरोधियो पर जादू टोना और नींबू -मिर्ची घुमाना जैसे अंधश्रद्धा करना शुरू कर दिया है.जिसके कारण विपक्षी दल के कई नेताओं के साथ अपघात जैसी घटनाएं घट रही है. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray) पक्ष ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से सीएम शिंदे (CM Shinde) पर ऐसा निशाना साधा है. ठाकरे वाली शिवसेना ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिंदे और उनके गुट के 40 विधायक गुवाहाटी में कामाख्या देवी के मंदिर गए. वहां उन्होंने जादू टोने की रस्में निभाईं, कहा जाता है कि उन्होंने भैंसा की बलि दी है। ये बलि मुख्यमंत्री पद की स्थिरता के लिए दी गई है. शिंदे गुट ने जब से जादू टोना का सिलसिला शुरू किया है विपक्षी दल के नेताओं के साथ लगातार दुर्घटना होना शुरू हो गया है.यह अच्छा नहीं है.वही ठाकरे वाली शिवसेना के इस आरोप का भाजपा ने जवाब दिया है. भाजपा प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने कहा कि मुखपत्र के कार्यकारी संपादक जेल से बाहर आने के बाद उनकी मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है उनके कार्यों और लेखन से महसूस किया जा रहा है। इसलिए इस बारे में ज्यादा बात करने का कोई मतलब नहीं है। महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है। यहां कोई अंधविश्वास नहीं है। वाघ ने कहा कि राज्य की जनता को यह मालूम है कि यहां अंधश्रद्धा नहीं चल सकता
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 17 , 2023, 08:28 AM