मुंबई मनपा पहली बार आयोजित कर रही है मैराथन
26 फरवरी को 3 किमी, 5 किमी. और 10 कि.मी. मैराथन प्रोमो रन
मुंबई। खेल में जनजागृति होने के लिए और देशी खेल का बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वर्ष 2019 में फीट इंडिया की शुरुआत की थी। मनपा प्रशासन (municipal administration) पहली बार फिट इंडिया के तहत अर्ध मैराथन का आयोजन किया है।
बता दे कि मुंबई में अभी तक मैराथन का आयोजन टाटा संस्था के द्वारा किया जाता था। मनपा मैराथन को अपना पूरा समर्थन देती थी। सड़क की मरम्मत से लेकर रंग रोंगन और सीएसटीएम के पास स्टेज बनाने से लेकर सभी खर्च मनपा उठाती थी। मनपा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य व्यायाम और विविध खेलो खासकर भारतीय खेलो को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया का आयोजन किया गया।मनपा पहली बार अर्ध मैराथन का आयोजन किया है. इस तरह की प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों की संख्या भी काफी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने 'फिट मुंबई मनपा हाफ मैराथन' के 'प्रोमो रन' के अनुरूप 'आपदा प्रबंधन योजना' तैयार करने का सुझाव दिया है। फिट मुंबई मनपा हाफ मैराथन' तैयारियों के तहत 'आपातकालीन प्रबंधन योजना' वाला मुंबई का पहला स्पोर्ट्स इवेंट होगा।दौड़ का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। जिसमे 3 किमी, 5 किमी है। और 10 कि.मी. दौड़ होगी। अर्ध मैराथन का आयोजन करने के लिए मनपा की ओर पुलिस सहित विभिन्न सस्न्थाओ के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की गई जिसमे डॉक्टर आदि का भी समावेश किया गया।
मुंबई मनपा के फिट इंडिया के तहत आयोजित 'हाफ मैराथन' के संबंध में जानकारी
# 26 फरवरी को आयोजित होने वाली 'फिट मुंबई मनपा हाफ मैराथन' में मुंबईकर , मनपा और , मुंबई पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाग लेंगे।
# 'प्रोमो रन' 26 फरवरी को सुबह 7 बजे नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार के पास सेल्फी प्वाइंट से शुरू होगी ।
4. प्रोमो रन 3 किमी, 5 किमी और 10 कि.मी.आयोजित की जाएगी। पहली दौड़ 10 कि.मी. की सुबह 7.00 बजे दूसरी 5 किमी की सुबह 7.15 बजे और तीसरी 3 किमी दौड़ सुबह 7.30 बजे शुरू होगी।
# इस 'प्रोमो रन' में भाग लेने वाले सभी लोगों को एक स्वचालित कम्प्यूटरीकृत रिकॉर्डिंग डिवाइस दी जाएगी। डिवाइस स्वचालित रूप से रन की शुरुआत से फिनिश लाइन तक पहुंचने में लगने वाले समय को रिकॉर्ड कर लेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 17 , 2023, 08:21 AM