मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर
मुंबई। स्विट्जरलैंड के दावोस (davos) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम (world economy forum) में मंगलवार दोपहर तक महाराष्ट्र ने लगभग 45 हजार 900 करोड़ रुपए के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस तरह अब तक लगभग 88 हजार 420 करोड़ रुपए के निवेश समझौते हुए। अन्य परियोजनाओं के संबंध में करार की प्रक्रिया शुरू है। साथ ही जापान बैंक के साथ सुपा इंडस्ट्रियल एस्टेट को लेकर भी चर्चा हुई। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में विभिन्न कंपनियों के साथ सामंजस्य करार किए गए। इस बीच मुख्यमंत्री शिंदे (Chief Minister Shinde) ने दावोस में महाराष्ट्र पवेलियन का उद्घाटन किया। इस पवेलियन में महाराष्ट्र के बारे में जानकारी लेने के लिए कई प्रतिनिधियों की भीड़ लगी रही।
प्रमुख निवेश समझौते
प्रमुख निवेश समझौते में पुणे में 250 करोड़ रुपए की लागत से रूखी फूड्स की ग्रीनफील्ड फूड प्रोसेसिंग प्लांट (Greenfield Food Processing Plant) लगाया जाएगा। इससे राज्य की फूड प्रोसेसिंग क्षमता काफी हद तक बढ़ जाएगी। औरंगाबाद में 12 हजार करोड़ के निवेश वाली ग्रीनको रिन्युएबल एनर्जी की परियोजना लगाई जाएगी। इस परियोजना से 6 हजार 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। महाराष्ट्र में शहरी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए बर्कशायर-हैथवे कंपनी से 16 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता करार पर हस्ताक्षर किए गए। जापान की निप्रो कॉर्पोरशन पुणे के नजदीक 1 हजार 650 करोड़ के निवेश से ग्लास ट्यूबिंग परियोजना लगाएगी। इससे महाराष्ट्र के दवा निर्माण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और 2 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुंबई में इंडस कैपिटल पार्टनर्स 16 हजार करोड़ की निवेश परियोजना लेकर आएगी। इससे स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की जा सकेगी। बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के साथ मुंबई महानगर में स्मार्ट विलेज बनाने के लिए सामंजस्य करार किया गया। साथ ही अमेरिका के न्यू एरा क्लीनटेक सॉल्यूशन की चंद्रपुर जिले के भद्रावती में 20,000 करोड़ रुपए की कोयला गैसीकरण परियोजना (15,000 रोजगार), गढ़चिरोली जिले के चार्मोशी में ब्रिटेन की वरद फेरो एलॉयज की 1,520 करोड़ रुपए की स्टील परियोजना (2,000 रोजगार), चंद्रपुर जिले में इजरायल की राजुरी स्टील्स एंड अलॉयज कंपनी की 600 करोड़ की स्टील परियोजना (1 हजार रोजगार), पुर्तगाल की एलीट प्लास्ट ऑटो सिस्टम्स की पुणे जिले के पिंपरी में 400 करोड़ रुपए की प्लास्टिक ऑटोमोटिव परियोजना (2 हजार रोजगार) और गोगोरो इंजीनियरिंग एंड बैडवे इंजीनियरिंग की 20 हजार करोड़ रुपए की निवेश वाली ऑटो परियोजना ( राज्य में विभिन्न स्थानों पर 30 हजार रोजगार) जैसे कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। सामंजस्य करार के मौके पर उद्योग मंत्री उदय सामंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगराणी, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. हर्षदीप कांबले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमआईडीसी विपिन शर्मा आदि मौजूद थे।
महाराष्ट्र में ब्रिटिश निवेश बढ़ाने के प्रयास
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस स्थित महाराष्ट्र पवेलियन में ब्रिटेन के सबसे अधिक खपत वाले अखबार ''द डेली मेल" से कहा कि ब्रिटेन को महाराष्ट्र में और निवेश करना चाहिए और आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुंबई और महाराष्ट्र में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की विस्तार से जानकारी दी।
जापान बैंक से सुपा इंडस्ट्रियल पार्क के संबंध में चर्चा
जापान बैंक के कार्यकारी प्रबंध निदेशक शिगेतो हाशियामा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ बैठक की। इस दौरान सुपा इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर चर्चा की गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 17 , 2023, 07:55 AM