मार्च तक लगेंगे पेड़
मुंबई। प्रदूषण मुंबई में बड़ी समस्या बनती जा रही है। मुंबई की अवस्था दिल्ली से भी विकट होती जा रही है। मनपा प्रशासन इस समस्या का निपटारा करने के लिए मियावाकी वन (miyawaki forest) पर जोर दिया है। मनपा प्रशासन ने 16 जगह पर मियावाकी वन तैयार करने के लिए एक लाख पेड़ लगाने का निर्णय मनपा ने लिया है जिसमें 50 हजार पेड़ लगाए गए है। मार्च तक मनपा ने और 50 हजार पेड़ लगाने का निर्णय लिया है।इस तरह की जानकारी मनपा उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने दी।
उल्लेखनीय है कि सामान्य वन की तुलना में मियावाकी पेड़ जल्दी तैयार होते है। सामान्य पेड़ लगाने के बाद जितना समय बढ़ने में लेता है मियावाकी का पेड़ उससे दो गुना बढ़ता है। मनपा उद्यान अधीक्षक ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि इन पेड़ो को लगाने के बाद दो अथवा तीन साल ही इसकी देख भाल करनी पड़ती है। तीन साल के बाद यह पेड़ खुद ही बढ़ते रहते है।
देशी, औषधीय पेड़ो का है समावेश
-मुंबई में 24 जगहों पर उगने वाले मियावाकी जंगलों में 47 प्रकार के अलग-अलग तरह के पेड़ लगाए गए हैं, जिनमें फलदार, फूल वाले पौधे, औषधीय गुणों वाले पेड़ शामिल हैं। इसमें मुख्य रूप से इमली, सागौन, सीताफल, बेल, पारिजातक, नीम , बांस, अमरूद, सीता अशोक फल, हरदा, खैर, जामुन, बादाम, काजू , आंवला, शीशम, शामिल हैं।
अब तक चार लाख पौधे लगाए जा चुके हैं
- जनवरी 2020 से मुंबई में मियावाकी जंगल लगाने की शुरुआत हुई है। इसमें पहले चरण में 64 जगहों पर मियावाकी पेड़ो को विकसित किया गया। इस जगह पर 4 लाख पेड़ लगाए गए हैं। मनपा अब परियोजना का दूसरा चरण शुरू किया है जिसमे 50 हजार पेड़ लगाए गए है और और 50 हजार पेड़ लगाए जाने वाले है जिन्हे मार्च तक लगाया जाना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 17 , 2023, 07:13 AM