ट्रैफिक की पैदा होगी बड़ी समस्या
मुंबई। मनपा प्रशासन अगले सप्ताह में मुंबई के 397 सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया है।मुंबई में पहलें ही 297 किमी सड़क सीमेंट कांक्रीट का ठेका दिया जा चुका है। इन सभी कामों को अगले दो साल में पूरा करने का निर्णय लिया है। मुंबई में कुल 672 किमी सड़क का काम सीमेंट कंक्रीट अगले दो साल में किया जाना है।जिससे मुंबई में ट्रैफिक की बड़ी समस्या होने की संभावना जताई जाने लगी है।
मुंबई में कुल 2 हजार किमी सड़को का जाल बिछा हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने अगले सप्ताह मुंबई के 397 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का वर्क ऑर्डर देने जा रही है।मुंबई में अक्तूबर महीने में ही 297 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का काम करने का आदेश दिया गया। जिसकी शुरुआत अभी हुई है।मुंबई के कुल 2 हजार किमी सड़क में से 672 किमी सड़क का काम सीमेंट कंक्रीट का शुरू हो जाने पर मुंबई की 30 प्रतिशत सड़क खुदी होंगी।इतनी बड़ी मात्रा में सड़क के खुदा होने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या होगी। मुंबई में इसके पहले मेट्रो का चल रहे काम से लोगो को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।अब सड़क की इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ शुरू हो जाने से मुंबई का ट्रैफिक और बेहाल होगा।
ब्रिज का काम भी नही हुआ पूरा
मनपा प्रशासन ने लोअर परेल स्थित रेलवे पर जाने वाले ब्रिज का काम वर्ष 2018 से शुरू किया है।लगभग 4 साल बीत जाने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो सका है अभी भी मई महीने का समय दिया जा रहा हैं। इस बीच अंधेरी का गोखले ब्रिज को भी तोड़ दिया गया है।ब्रिज के बंद होने से ट्रैफिक की बड़ी समस्या खड़ी होती है इस बीच सड़क की खुदाई होने से वाहनों चालकों का बुरा हाल होगा इस तरह का आरोप मनपा के विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने लगाया उन्होंने कहा कि मनपा को नियोजन के साथ कामों को शुरू करना चाहिए था । मनपा के पास कोई नियोजन नही होने से लोगो को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 16 , 2023, 09:45 AM