अलवर 15 मई (वार्ता)। राजस्थान के अलवर में अलवर-सिकन्दरा मेगा हाईवे (Alwar-Sikandra Mega Highway) मार्ग पर ट्रक एवं टैम्पो की टक्कर (truck and tempo collision) में आज सुबह एक ही परिवार के चार लोगो की मौत (four people died) हो गई। पुलिस के अनुसार राजगढ़ से एक परिवार बांदीकुई के पास देवी देवताओं के जाकर वापस लौट रहा था कि मार्ग पर सूरेर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सुबह साढ़े चार बजे उनका टैम्पो ट्रक से टकरा गया। बाद में जेसीबी की सहायता से शवों को बाहर निकाला। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निवासी भोली वालो का बास अलवर रोड राजगढ़ के हरिराम सैनी उनके पुत्र डब्लू राम सैनी, पत्नी रज्जो देवी तथा बहू मीरा देवी के रूप में की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 15 , 2022, 11:20 AM