Villagers Stage Protest: कोल्हापुर में वादी-रत्नागिरी मंदिर के पुजारियों के खिलाफ गांववालों ने निकाला मोर्चा

Tue, Mar 31 , 2026, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील में स्थित ज्योतिर्लिंग वादी-रत्नागिरी मंदिर की एक अप्रैल को होने वाली वार्षिक यात्रा से पहले आसपास के गांवों के ग्रामीणों तथा भक्तों ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ा जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन 22 मार्च को मंदिर के पुजारियों द्वारा परिते गांव के भक्तों के साथ कथित मारपीट के मामले में किया गया। करवीर और राधानगरी तहसीलों के परिते गांव तथा आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने परिते गांव के सरपंच मनोज पाटिल के नेतृत्व में आज दोपहर ऐतिहासिक दसरा चौक पर इकट्ठा होकर जिले के कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े।

इा दौरान वादी-रत्नागिरी मंदिर के पुजारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनके कथित दुर्व्यवहार की निंदा की गई। मोर्चा समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया और पुजारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर अमोल येदगे से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

गत 22 मार्च को घटना तब हुई जब परिते गांव के भक्तों ने कथित रूप से एक पुजारी पर 'गुलाल' लगा हुआ टूटा नारियल फेंका। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुजारियों द्वारा भक्तों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि भक्तों को लाठियों से पीटा गया। कथित हमले का वीडियो वायरल होने के बाद कोडोली पुलिस ने झड़प में शामिल 17 पुजारियों और लगभग उतने ही भक्तों (कुल 34 लोगों) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups