Sri Ganganagar Weather Update : राजस्थान में श्रीगंगानगर और आसपास के इलाकों में लगातार दो दिनों से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश (moderate rainfall) के बाद आज सुबह यह पूरा क्षेत्र कोहरे की चपेट (engulfed by fog) में आ गया। तड़के करीब तीन बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ, जो सुबह होते-होते और गहरा हो गया। दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गयी। इससे सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार मंद हो गयी।
बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को मार्च के तीसरे हफ्ते में जनवरी के अंतिम दिनों जैसी ठंड और ठिठुरन का एहसास हो रहा है। जहां मार्च के पहले हफ्ते में तापमान बढ़ने से गर्मी शुरू हो गयी थी और लोग पंखे-कूलर चला रहे थे, वहीं अब वापस गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। पंखे और एसी बंद हो गये हैं। दोपहर में भी ठंडी हवायें चल रही हैं, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम का यह अचानक परिवर्तन कुछ फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन कुछ फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले दो दिनों की तुलना में अब आकाश पर उतने गहरे बादल नहीं हैं। धूप अब भी नहीं निकली, लेकिन पूर्वाह्न 10 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। अगले दो-तीन दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है, हालांकि हल्के बादल छाये रहेंगे और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 20 , 2026, 12:33 PM