मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र से सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के परिचालन पर उठाये गये सवालों को खारिज करते हुए उसके प्रबंधन को "सक्षम" बताया है। एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया था कि पिछले दो साल में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और चलन देखे हैं जो उनके "व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं रहे हैं"।
उनका इस्तीफा 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए बैंक ने केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया है। इस घटनाक्रम से बैंक के बारे में उपजी चिंताओं को दरकिनार करते हुए आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत है, उसका संचालन पेशेवर निदेशक मंडल द्वारा किया जा रहा है और प्रबंधन टीम सक्षम है।
केंद्रीय बैंक ने निश्चित अंतराल पर किये गये बैंक के आंकलन के आधार पर कहा है कि एचडीएफसी बैंक के संचालन या कामकाज को लेकर कोई चिंताजनक बात नहीं पायी गयी है। उसने कहा है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और "पर्याप्त तरलता के साथ बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक" है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 20 , 2026, 08:33 AM