नयी दिल्ली: सरकारी क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल ऊर्जा प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में अग्रणी ऑक्टोपस एनर्जी ग्रुप के साथ ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
इस समझौते का उद्देश्य बिजली वितरण और खुदरा कारोबार, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग अवसंरचना, डिजिटल ऊर्जा प्लेटफॉर्म, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की पहचान, मूल्यांकन और क्रियान्वयन करना है।
एनटीपीसी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजधानी में चल रहे भारत विद्युत शिखर सम्मेलन- 2026 के पहले दिन यह करार हुआ। विद्युत उद्योग पर यशोभूमि में आयोजित यह सम्मेलन और प्रदर्शनी 19 से 22 मार्च तक चलेगी। इसका आयोजन केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
हस्ताक्षर समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पंकज अग्रवाल, मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष सिंह , एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गुरुदीप सिंह और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम की सीईओ रेनू नारंग उपस्थित थीं। समझौते पर एनटीपीसी की ओर से डॉ. जतिंदर सिंह चंदोक और आक्टाेपस एजनर्जी की ओर से क्रिस फिट्ज़गेराल्ड ने हस्ताक्षर किए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 20 , 2026, 08:30 AM