नयी दिल्ली: देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को मोबाइल देश में 125.09 करोड़ सब्सक्राइबर थे। दिसंबर के अंत में यह संख्या 124.42 करोड़ दर्ज की गयी थी।
शहरी क्षेत्रों में सब्सक्राइबरों की संख्या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 71.71 करोड़ हो गयी। ग्रामीण शहरों में मासिक 0.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह संख्या 53.38 करोड़ दर्ज की गयी। मोबाइल सब्सक्राइबरों के मामलें में रिलायंस जिओ की बाजार हिस्सेदारी सबसे अधिक 39.29 प्रतिशत रही। इसके बाद क्रमशः एयरटेल (37.40 प्रतिशत), वोडाफोन आइडिया (15.86 प्रतिशत) और बीएसएनएल (7.44 प्रतिशत) का स्थान रहा।
जनवरी में शुद्ध रूप से मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में 66,97,762 का इजाफा हुआ। भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 44.07 लाख और रिलायंस जिओ के उपभोक्ताओं की संख्या 24.37 लाख बढ़ी। बीएसएनएल के उपभोक्ता 2.71 लाख बढ़ गये। वोडाफोन आइडिया के उपभोक्ताओं की संख्या 4.11 लाख घट गयी।
जनवरी में 1.60 करोड़ सब्सक्राइबरों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया। देश में टेलीफोन सब्सक्राइबरों की संख्या 131.40 करोड़ पर पहुंच गयी। इसमें वायरलेस सब्सक्राइबरों की संख्या 126.63 करोड़ और वायरलाइन सब्सक्राइबरों की 4.77 करोड़ रही।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 20 , 2026, 08:28 AM