Modi Announces Ex-Gratia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SCB Medical College and Hospital Mishap) में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से वित्तीय सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा, "ओडिशा के कटक में अस्पताल में हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा, "प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (Prime Minister's National Relief Fund) का उपयोग आमतौर पर बड़े हादसों, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य संकट की स्थितियों में पीड़ितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। कटक के इस अस्पताल हादसे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री के संदेश में प्रभावित लोगों के प्रति केंद्र सरकार के सहायता का संकेत दिया गया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 16 , 2026, 12:53 PM