नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों (domestic wholesale commodity markets) में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ दालों और चीनी में भी तेजी रही। वहीं, गेहूं में गिरावट देखी गयी जबकि खाद्य तेलों (edible oils) में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 69 रुपये बढ़कर 3,850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये सस्ता हुआ और 2,811 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटा भी 22 रुपये उतर गया।
दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल औसतन 113 रुपये और तुअर दाल 107 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल में 96 रुपये और मूंग दाल में 55 रुपये की तेजी रही। उड़द दाल दो रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 82 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,654 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.56 प्रतिशत टूटकर 66.39 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल (edible oils) की औसत कीमत 65 रुपये और वनस्पति की 51 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल (Palm oil) 185 रुपये और मूंगफली तेल 83 रुपये फिसल गया। सूरजमुखी तेल में 67 रुपये और सोया तेल में 31 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 87 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 16 रुपये महंगी हुई।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 16 , 2026, 08:42 PM