Signature Campaign: महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफे की मांग!

Tue, Mar 03 , 2026, 08:14 PM

Source : Uni India

कांकेर। छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) की महिला इकाई कांकेर जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। शहर के घड़ी चौक में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आम लोगों से हस्ताक्षर एकत्र किए गए। महिला कांग्रेस कांकेर इकाई से आज मिली जानकारी के अनुसार, महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री का नाम कथित “एपस्टीन फाइल”(Epstein File) में सामने आया है। नेताओं का कहना है कि नैतिकता के आधार पर मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों पर पारदर्शिता आवश्यक है और यदि किसी भी प्रकार के संबंध या संवाद की पुष्टि होती है तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की छवि तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उनका कहना था कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी और जनविश्वास बना रहेगा। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अभियान में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी सहित नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, सुनील गोस्वामी, शहर अध्यक्ष यासीन करानी, सरजू सोरी, मनोज जैन, मतीन खान, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस गोमती सलाम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथलेश सोरी, शहर अध्यक्ष भारती सलाम, लीना जैन, माला तिवारी, मुकेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके, दीपक सोरी, चंद्रलोक ठाकुर, बबलू देवांगन, शिवांकित श्रीवास्तव, अजय भासवाणी, विनय ठाकुर, चमन साहू, पंचराम सलाम, किशन साहू, जीशान अली, प्रशांत जैन, हुस्ना खान, गुडू यादव और कमलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups