Liquor Factory Busted  : रांची के रिहायशी एरिया हिनू में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार!

Tue, Mar 03 , 2026, 09:19 PM

Source : Uni India

रांची।  झारखंड की राजधानी रांची के हिनू इलाके में होली से पहले अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग (Excise Department) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है (Mini liquor factory busted)। मौके से रौनक कुमार, पवन कुमार और मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक और स्कूटी के जरिए शहर में घूम-घूमकर शराब की डिलीवरी करते थे। छापेमारी के दौरान एक स्कूटी और एक बाइक जब्त की गई, जिनका उपयोग अवैध शराब की ढुलाई में किया जाता था।

यह अवैध धंधा शहर के हिनू इलाके में एक रिहायशी मकान के भीतर गुपचुप तरीके से संचालित किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने सुनियोजित ढंग से छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार अवैध शराब बरामद की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से घर के भीतर ही शराब निर्माण और पैकेजिंग का कार्य कर रहे थे। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में तैयार शराब की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क, रैपर तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तैयार अवैध शराब को शहर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

होली के मद्देनजर शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए आरोपियों ने बड़े पैमाने पर उत्पादन और वितरण की तैयारी कर रखी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर नकली शराब की बिक्री करते थे। उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups