नयी दिल्ली। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (42) और जॉर्ज लिंडे (नाबाद 30 रन / एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को टी-20 विश्वकप (T20 World Cup) के सुपर आठ मुकाबले (Super Eight match) में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से शिकस्त दी। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, उसने 14 रन के स्कोर पर कप्तान एडन मारक्रम (Aiden Markram) ( चार) और क्विंटन डी कॉक (शून्य) के विकेट गंवा दिये। इसके बाद रायन रिकलटन और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड्ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठे ओवर में ब्रैड एवांस ने रायन रिकलटन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रिकलटन ने 22 गेंदों में चार छक्के लगाते हुए (31) रन बनाये।
डेविड मिलर ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 22 रन बनाये। उन्हें 10वें ओवर में ब्लेसिंग मुजाराबानी ने आउट किया। अगले ही ओवर में सिकंदर रजा ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर पवेलियन भेज दिया। ब्रेविस ने 18 गेंदों में दो चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवरों में पांच विकेट पर 154 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉर्ज लिंडे ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के लगाते हुए 30 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन विकेट लिये। ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड एवांस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां कप्तान सिकंदर रजा (73 ) और क्लाइव मडांडे (नाबाद 26) की शानदार पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 28 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। टी. मारूमानी (सात), ब्रायन बेनेट (15) रन बनाकर आउट हुये।
इसके बाद डिओन मेयर्स और सिकंदर रजा की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। नौवें ओवर में जॉर्ज लिंडे ने डिओन मेयर्स (11) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। रॉयन बर्ल (पांच) और टोनी मोनियोंगा (दो) रन बनाकर आउट हुये। 17वें ओवर में वेना मफाका ने तेजी के साथ रन बना रहे सिकंदर रजा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रैड इवांस (8) रन बनाकर आउट हुये।
जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए नाबाद 26 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट लिये। जॉर्ज लिंडे, लुंगी एन्गिडी और एनरिक नॉर्टे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 01 , 2026, 06:54 PM