अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बुधवार को दो पक्षों में बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर कई राउंड हवाई फायरिंग किया। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फिलहाल गोली बारी में कोई हताहत नहीं हुआ। मामले में पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं (Relevant Sections) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि बुधवार को अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम भेटुआ में प्रदीप कुमार सिंह पुत्र स्व रामेश्वर सिंह (Rameshwar Singh) नि पिण्डोरिया थाना अमेठी जनपद अमेठी द्वारा कस्तूरबा बाउण्ड्री वाल बनवाया जा रहा था। तभी संदीप मिश्रा पुत्र उदयराज मिश्रा नि ग्राम पूरे गौरी मिश्रा मजरे अरसहनी थाना अमेठी मौके पर आगए। काम बंद कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरु हो गई। बात धीरे धीरे बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष हवाई फायरिंग शुरू कर दिया।
प्रदीप सिंह ने बताया कि संदीप मिश्रा निर्माण काम को रुकवाने की जिद करने लगे।जब हम इसका विरोध (Protest) किए तो संदीप मिश्रा तमंचा निकालकर गाली देते हुए हवाई फायर करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी संदीप मिश्रा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है । पूरे प्रकरण में प्रदीप सिंह (Sandeep Mishra) की तहरीर पर आरोपी संदीप मिश्रा पुत्र उदयराज मिश्रा नि ग्राम पूरे गौरी मिश्रा मजरे अरसहनी थाना अमेठी जनपद अमेठी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में विधिक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 25 , 2026, 08:21 PM