India and Israel: भारत और इजरायल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं: मोदी!

Wed, Feb 25 , 2026, 08:24 PM

Source : Uni India

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इजरायल की दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचने पर बुधवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ अकेले में आमने-सामने की बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री नेतन्याहू ने हवाई अड्डे (airport) पर श्री। मोदी का गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आमने-सामने की संक्षिप्त मुलाकात की।


श्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा," प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ उत्कृष्ट बैठक हुई। दिन की शुरुआत में उन्हें गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

 

नौ वर्षों के बाद इज़रायल लौटना खुशी की बात है। हमने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, कृषि, प्रतिभा साझेदारी और अन्य क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही हमने क्षेत्र में महत्वपूर्ण गतिविधियों पर भी चर्चा की।" तेल अवीव पहुंचने पर श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा था, " मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत से गहराई से प्रभावित हूँ। ईश्वर करे भारत-इज़राइल मित्रता और ऊँचाइयों को छुए।" श्री नेतन्याहू ने भी इसके जवाब में एक पोस्ट में कहा था, " इजरायल में आपका स्वागत है , मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी। " श्री मोदी का इसके बाद इजरायल की संसद को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups