Income Tax: समधी के घर इनकम टैक्स की रेड पर भड़के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बताया ‘असंवेदनशील कार्रवाई’!

Wed, Feb 25 , 2026, 07:37 PM

Source : Uni India

लखनऊ।  बलिया के रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक उमाशंकर सिंह (MLA Umashankar Singh) के लखनऊ स्थित ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी को लेकर राजनीतिक हलकों (Political circles) में हलचल तेज हो गई है। इस बीच योगी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आयकर विभाग (Income Tax Department) की ‘असंवेदनशील कार्रवाई’ करार दिया है।

सोमवार को दिनेश प्रताप सिंह (Pratap Singh posted) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह उनके समधी हैं और पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में उमाशंकर सिंह अपने आवास पर आइसोलेशन में हैं और इस दौरान आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है, जो संवेदनहीनता दर्शाता है। उद्यान मंत्री ने कहा कि उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) की हालत ऐसी है कि उनका अधिकांश समय इलाज में गुजर रहा है और उनके व्यवसाय भी लगभग बंद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके आवास पर डॉक्टर या नर्स को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि इस कार्रवाई के कारण उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान होता है, तो संबंधित संस्थाएं जिम्मेदार होंगी। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि ऐसे कठिन समय में भी इस प्रकार की कार्रवाई किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और भगवान से प्रार्थना की कि संबंधित लोगों और संस्थाओं को सद्बुद्धि मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups