अहमदाबाद। होली के आगामी त्योहारी मौसम (Upcoming Festive Season) के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के बीच चल रही विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवेकी (Western Railway) सोमवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09211/09212 गांधीग्राम – बोटाद स्पेशल (दैनिक अनारक्षित): ट्रेन संख्या 09211 गांधीग्राम – बोटाद स्पेशल को 31 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09212 बोटाद – गांधीग्राम दैनिक स्पेशल को 31 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09530/09529 भावनगर – धोला स्पेशल (दैनिक अनारक्षित): ट्रेन संख्या 09530 भावनगर – धोला स्पेशल को 31 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09529 धोला – भावनगर स्पेशल को 31 मार्च तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09085/09086 मुंबई सेंट्रल – इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल – इंदौर स्पेशल को 27 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 28 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल को 27 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 28 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09049/09050 दादर – भुसावल साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09049 दादर – भुसावल स्पेशल को 27 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09050 भुसावल – दादर स्पेशल को 27 मार्च तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09051/09052 दादर – भुसावल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09051 दादर – भुसावल स्पेशल को 28 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09052 भुसावल – दादर स्पेशल को 28 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस – भिवानी साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस – भिवानी स्पेशल को 25 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09006 भिवानी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 27 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09057/09058 सूरत – मंगलुरु द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09057 सूरत – मंगलुरु स्पेशल को 29 मार्च तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09058 मंगलुरु – सूरत स्पेशल को 30 मार्च तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09085, 09086, 09001, 09049, 09051, 09005 तथा 09057 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 17 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 16 , 2026, 07:40 PM