शहजाद पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल!

Mon, Feb 16 , 2026, 06:12 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के हालिया बयान पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'एक्स' पर कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुये तीखा हमला किया है।  पूनावाला ने अपने पोस्ट में लिखा कि श्री गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पर भरोसा नहीं बचा है और इसके प्रमाण आज की तीन घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कह रही है राहुल हटाओ, ममता लाओ, इंडी गठबंधन बचाओ, असम कांग्रेस के पूर्व नेता और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा (Bhupen Bora) ने इस्तीफा दिया और मणिशंकर अय्यर ने कहा कि केरल में कांग्रेस हारेगी और मुख्यमंत्री पी. विजयन जीतेंगे।

 पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि क्या इससे ज्यादा सबूत चाहिए कि श्री गांधी के पास न जनमत है और न ही संगत। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस में स्वयं उसके नेता और सहयोगी भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते। पूनावाला ने कहा कि न उनके अपने नेता, न उनके सहयोगी और न ही पुराने दिग्गज, कोई भी श्री गांधी को गंभीरता से नहीं लेता।" पूनावाला के अनुसार श्री अय्यर ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को टट्टू या कठपुतली कहा और केसी वेणुगोपाल पर कार्रवाई न कर पाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि श्री अय्यर ने कांग्रेस को प्रतिस्पर्धी बिच्छुओं का समूह बताते हुये खुद को "गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी, लेकिन राहुलवादी नहीं" बताया।

श्री पूनावाला ने लिखा कि पहले "अंकल मणि", फिर टीएमसी और अब असम कांग्रेस से जुड़े घटनाक्रम राहुल गांधी के नेतृत्व में अविश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट का प्रमाण बताते हुए कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने ही नेताओं को साथ रखने में विफल रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups