शिवरात्रि मेले की राह में युवक की मृत्यु, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी दोपहिया को टक्कर, पांच दिन बाद होना था टीका

Mon, Feb 16 , 2026, 02:29 PM

Source : Uni India

बैतूल:  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शिवरात्रि मेले (Shivratri fair in Betul district) में जाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना (road accident) में मृत्यु हो जाने से एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक का टीका कार्यक्रम पांच दिन बाद प्रस्तावित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बोथिया, थाना साईंखेड़ा (Saikheda police station) निवासी अजय पिता गुलाब कवडे रविवार दोपहर अपनी दोपहिया वाहन से सोनाघाटी शिवरात्रि मेला जा रहा था। 

ग्राम झीटापाटी जोड़ के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी दोपहिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए उसे चिकित्सालय पहुंचाने का प्रयास किया, किंतु मार्ग में ही उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

बताया गया है कि अजय खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी तय हो चुकी थी तथा 20 फरवरी को उसका टीका कार्यक्रम आयोजित होना था। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं, किंतु इस दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups