मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक अमेरिकी पर्यटक की सोशल मीडिया शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव रखा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पर्यटक ने शिकायत की है कि होटल तक मात्र 400 मीटर की छोटी दूरी के लिए उससे 18 हजार रुपये का अत्यधिक किराया वसूला गया।
यह मामला अमेरिकी नागरिक अर्जेंटीना एरियानो के सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद सामने आया। घटना के 15 दिन बाद अपने पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले महीने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद एक टैक्सी चालक ने उन्हें ठग लिया।
हवाई अड्डा पुलिस ने 26 जनवरी को शिकायत दर्ज की और ओएसआईएनटी (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वाहन का पंजीकरण नंबर पता लगाया तथा आरोपी यशराज यादव उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को एक प्रस्ताव भेजा है, जो लाइसेंस और टैक्सी परमिट रद्द करने की कार्रवाई करेगा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज चालके ने कहा, "हम टैक्सी चालक के लाइसेंस और टैक्सी परमिट रद्द करने के मामले पर कड़ी नज़र रखेंगे।यह कार्रवाई भविष्य में विदेशी पर्यटकों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने में कारगर साबित होगी।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 14 , 2026, 07:47 AM