Airtel Results: एयरटेल का मुनाफा 25.5 प्रतिशत बढ़कर 6,920 करोड़ रुपये पर!

Thu, Feb 05 , 2026, 09:03 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एयरटेल (company Airtel) को समेकित आधार पर मौजूदा वित्त वर्ष (financial year) की तीसरी तिमाही में 6,920 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर 25.5 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। इसमें बताया गया है कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53,982 करोड़ रुपये हो गया। इसमें भारतीय कारोबार से 39,226 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जो सालाना आधार पर 13.2 प्रतिशत अधिक है।

मोबाइल खंड में प्रीमियम सेवाओं, घरेलू कनेक्शन की मजबूत गति और एयरटेल बिजनेस के मजबूत प्रदर्शन के कारण यह वृद्धि संभव हो सकी है। देश में मोबाइल सेवा ग्राहकों (mobile service customers) से प्राप्त राजस्व सालाना 9.1 प्रतिशत बढ़ा है। घरेलू कनेक्शन का राजस्व 32.6 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही के दौरान इस खंड में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 1,159 हजार पर पहुंच गयी है।

एयरटेल बिजनेस के राजस्व में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। डिजिटल टीवी से प्राप्त राजस्व 0.3 प्रतिशत बढ़ा। तिमाही के अंत में भारत में ग्राहकों की संख्या लगभग 46.6 करोड़ और दुनिया भर में ग्राहकों की संख्या 64.5 करोड़ रही। अफ्रीका में ग्राहक संख्या 17.9 करोड़ के करीब रही। कंपनी ने तिमाही के दौरान भारत में 9,249 करोड़ रुपये और अफ्रीका में 2,537 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups