Punjab AAP BJP: मोदी के विकसित भारत से घबराई

Wed, Feb 04 , 2026, 06:30 PM

Source : Uni India

कुराली। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (Punjab Bharatiya Janata) के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Punjab AAP BJP) ने विकसित भारत जीरामजी योजना के जरिए गरीब, मजदूर और किसान को उसका हक दिलाया है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान(Chief Minister Bhagwant Mann) की सरकार ने गरीबों का चूल्हा ठंडा करने का काम किया है।

श्री शर्मा ने कुराली में समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र बिंदु गरीबों की भलाई है, लेकिन पंजाब सरकार केवल झूठे दावे कर रही है। मनरेगा में जी-राम-जी प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट पड़ी है और मजदूरों की दिहाड़ी सीधे उनके खातों में जा रही है। मोदी सरकार ने मनरेगा में मूलभूत सुधार करते हुए काम के दिनों को 125 तक बढ़ाया है, सात दिनों के भीतर भुगतान की गारंटी दी है और यदि सात दिनों में भुगतान नहीं किया जाता तो ब्याज़ समेत राशि अदा करने का प्रावधान है। इतना ही नहीं अगर 15 दिनों के भीतर मजदूरों को काम न मिले तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी किया गया है।


उन्होंने कहा कि ये सभी कदम गरीबों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने वर्षों तक मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा। हजारों मामलों में भ्रष्टाचार सामने आने के बावजूद न तो दोषियों से राशि वसूल की गई और न ही किसी को सजा मिली।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana), उज्ज्वला गैस योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और मुफ्त अनाज योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। आज हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने योग्य पानी पहुंच रहा है, जो पहले केवल सपना था। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार ने गरीबों के लिए चल रही दाल-आटा योजना बंद कर लोगों के साथ धोखा किया है, जबकि आज भी प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार मुफ्त अनाज भेज रही है। पंजाब सरकार इसका श्रेय अपने सिर लेने की कोशिश कर रही है, जो गलत है। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए श्री शर्मा ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद, फिरौती, गोलीबारी और नशे की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आज पंजाब डर के साए में जी रहा है। जिस सरकार से शांति और सुरक्षा की उम्मीद थी, वह पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार असल में दिल्ली से चलाई जा रही है और मुख्यमंत्री केवल मोहरा बनकर रह गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Russia-Ukraine Talks: रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का दूसरा दौर शुरू, क्षेत्रीय विवाद और ताज़ा हमलों के बीच समाधान की तलाश!
Accident Dumper Death: जौनपुर में डम्फर ने ऑटो रिक्शा को मारा टक्कर,एक की मौत,दो घायल!
गाजियाबाद ट्रिपल 'सुसाइड' केस में नया मोड़! चश्मदीद का दावा, उसने रात 2 बजे कुछ अजीब देखा, कहा 'उनमें से एक...'
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups