नयी दिल्ली: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने कहा है कि मुंबई में 14 सितंबर 2023 को वीएसआर वेंचर्स के एक बिजनेस विमान (VSR Ventures business jet) की दुर्घटना की जांच अंतिम चरण में है। वीएसआर वेंचर्स का लीयरजेट 45 विमान 14 सितंबर 2023 को मुंबई में उतरते समय हादसे का शिकार (VSR Ventures Learjet 45 aircraft crashed) हो गया था। विमान विशाखापत्तनम हवाई अड्डे (Visakhapatnam airport) से मुंबई आया था। उसमें छह यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
एएआईबी ने बताया कि विमान लगातार रनवे 27 पर दाहिनी तरफ भाग रहा था और वह टैक्सी-वे 'डब्ल्यू' और 'एन' की क्रॉसिंग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में को-पायलट को गंभीर चोट आयी थी जबकि मुख्य पायलट और सभी यात्रियों को हल्की चोटें आयी थी। विमान पूरी तरह नष्ट हो गया था। एएआईबी ने बताया कि सभी साक्ष्यों और अन्य कागजातों का विश्लेषण पूरा हो चुका है और जांच अंतिम चरण में है।
जांच दल जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने की पूरी कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि वीएसआर वेंचर्स का ही एक अन्य लीयरजेट 45 विमान 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में आग लग गयी थी जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके एक निजी सुरक्षा अधिकारी तथा एक सहायक और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 02 , 2026, 03:56 PM