तिरुपति: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट का स्वागत किया और इसे दूरदर्शी बजट बताया। नायडू ने कल कुप्पम में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बजट का मकसद तेजी से बढ़ती इकॉनोमी की उम्मीदों को पूरा करना है।
उन्होंने कहा, "हैदराबाद-बैंगलोर, हैदराबाद-चेन्नई और पुणे-हैदराबाद समेत तीन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को फायदा होगा क्योंकि तिरुपति और अमरावती को कवर किया जाएगा। बैंगलोर-चेन्नई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में, पालमनेर और चित्तूर को कवर किया जाएगा।"
उन्होंने सेमी-कंडक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता दी गयी है, जिससे आंध्र प्रदेश को फायदा होगा क्योंकि राज्य में कपास की खेती बहुत होती है। पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य का अराकू घाटी टूरिज्म हब के तौर पर उभरेगा और फ्लेमिंगो फेस्टिवल के लिए मशहूर पुलिकट झील को एक खास टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 02 , 2026, 07:50 AM