Special Armed Forces Jawan Murdered: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में छिंदवाड़ा के विशेष सशस्त्र बल (Special Armed Forces) के जवान की पत्थर मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मुलताई थाना क्षेत्र (Multai police station) के ग्राम हरदौली के पास शुक्रवार शाम नाले में संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से मामला हत्या का पाया गया। जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंका गया था। मृतक के कपड़ों में पुलिस जैकेट, पैंट और टोपी मिलने पर पुलिस को उसके विभागीय कर्मचारी होने की आशंका हुई।
इसके बाद फोटो सोशल मीडिया और पुलिस विभागीय समूहों में साझा किए गए, जिससे मृतक की पहचान आरएस सरयाम के रूप में हुई। वह छिंदवाड़ा निवासी था और आठवीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ था। वर्तमान में वह उमरिया स्थित ई कंपनी में कार्यरत था और 6 जनवरी को अवकाश पर घर आया था, जिसके बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच दल गठित किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 31 , 2026, 12:29 PM