Sunetra Pawar: सुनेत्रा आज ले सकती है महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ!

Sat, Jan 31 , 2026, 08:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने शुक्रवार दी। पवार का बुधवार को बारामती विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह फणडवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री थे और वित्त मंत्रालय तथा कुछ अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे थे।

पवार इस समय राज्यसभा की सदस्य हैं। राकांपा के कुछ नेताओं ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने सरकार में पार्टी के प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी राय दी। इस बीच फणडवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उप मुख्यमंत्री पद के बारे में राकांपा जो भी निर्णय लेगी भारतीय जनता पार्टी और सरकार को वह मान्य होगा। 

उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह अजित दादा के परिवार और राकांपा के साथ हैं।" इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या राकांपा ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से नाम का प्रस्ताव किया है, तो फणडवीस ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने उनके साथ दो दौर की बातचीत की है, जिसमें उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी दी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups