Popular Choice Category: गुजरात की झाँकी को 'पॉपुलर चॉइस श्रेणी' में मिला पहले स्थान का पुरस्कार!

Sat, Jan 31 , 2026, 08:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गांधीनगर: राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित परेड में गुजरात की झाँकी को लगातार चौथी बार 'पॉपुलर चॉइस श्रेणी' में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को विधिवत रूप से ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किये गये।

नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आज आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र को गुजरात राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त किशोर बचाणी ने स्वीकार किया। इसके साथ ही; झाँकी निर्माण की प्रक्रिया के समय राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक नृत्यों की प्रतियोगिता में गुजरात के नृत्य को प्रोत्साहक पुरस्कार प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि 'स्वतंत्रता का मंत्र : वंदे मातरम्' विषय पर आधारित इस वर्ष की झाँकी का गुजरात सरकार के सूचना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्माण किया गया था। सूचना आयुक्त किशोर बचाणी के दिशादर्शन तथा अपर सूचना निदेशक अरविंद पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट एवं फिल्म प्रोडक्शन शाखा की सूचना उप निदेशक भावना वसावा द्वारा इस झाँकी के निर्माण का समग्र कार्य किया गया था।

इससे पहले वर्ष 2023 में नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग के आह्वान को साकार करने में गुजरात की पहल के रूप में प्रस्तुत की गई 'क्लीन ग्रीन एनर्जीयुक्त गुजरात' झाँकी को 'पॉपुलर चॉइस श्रेणी' में पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके साथ शुरू हुई विजय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2024 में प्रस्तुत की गई गुजरात की 'धोरडो : वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज' थीम आधारित झाँकी ने 'पॉपुलर चॉइस श्रेणी' में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ झाँकियों की श्रेष्ठता की चयन समिति की 'जूरीस चॉइस' श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

विकास गाथा तथा प्राचीन विरासत की झाँकी दर्शाने वाली 'अनार्तपुरथी एकतानगर सुधी – विरासतथी विकासनो अद्भुत संगम' झाँकी ने 'पॉपुलर चॉइस पुरस्कार' जीता। इसके बाद लगातार चौथे वर्ष इस श्रेणी में वर्ष 2026 का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गुजरात ने इतिहास रचा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups