Aravalli conservation: अरावली संरक्षण को लेकर तीन फरवरी को होगी एक उच्च स्तरीय बैठक!

Sat, Jan 31 , 2026, 08:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान में अरावली के हरियाली , अवैध खनन नियंत्रण एवं संरक्षण विषयों पर तीन फरवरी को एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार को राजस्थान सरकार के द्वारा अरावली क्षेत्र के संरक्षण,सुरक्षा एवं एनसीआर को हरा-भरा बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई और इसके क्रम में राज्य के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तीन फरवरी को अपराह्न चार बजे एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। 

बैठक में संबंधित विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, तथा अरावली क्षेत्र के 19 जिलों के जिला कलेक्टर एवं वन विभाग के डीएफओ सहभागिता करेंगे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा (100 मीटर की ऊंचाई) से जुड़े अपने पिछले आदेश पर रोक लगाई है और विशेषज्ञ समिति द्वारा पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, अरावली को बचाने के लिए 700 किलोमीटर लंबी 'अरावली संरक्षण यात्रा' भी चल रही है। केंद्र सरकार 2030 तक अरावली को पुनर्जीवित करने के लिए 'ग्रीन वॉल' परियोजना पर जोर दे रही है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups