वडोदरा। पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने विभिन्न गंतव्यों के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों (special trains) के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 09085/09086 मुंबई सेंट्रल – इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल – इंदौर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 27 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09086 इंदौर – मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल को 28 फरवरी तक विस्तारित किया गया है।
ट्रेन संख्या 09057/09058 सूरत – मंगलुरु द्वि-साप्ताहिक स्पेशल: ट्रेन संख्या 09057 सूरत – मंगलुरु द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 25 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09058 मंगलुरु – सूरत द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 26 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 09057 सूरत – मंगलुरु स्पेशल के समय में संशोधन किया गया है और अब यह ट्रेन सूरत से 1940 बजे के बजाय 1935 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09058 मंगलुरु – सूरत स्पेशल अब मंगलुरु से 2210 बजे के बजाय 2230 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 09085, 09086 एवं 09057 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 31 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 30 , 2026, 10:31 PM