Plane Crash: विमान दुर्घटना की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी : नागरिक उड्डयन मंत्री!

Fri, Jan 30 , 2026, 07:34 PM

Source : Uni India

मुंबई। नागरिक उड्डयन मंत्री के.राम मोहन नायडू (Minister K. Ram Mohan Naidu) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) को आश्वस्त किया है कि उस विमान दुर्घटना (plane crash) की पूरी जांच की जाएगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Chief Minister Ajit Pawar) की असमय मृत्यु हो गई थी। उन्होंने इस सिलसिले में एक विस्तृत रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंपे जाने की भी बात की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी। गौरतलब है कि बारामती में श्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना के बाद राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियों ने एक व्यापक जांच शुरू की है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर घटना की विस्तृत जांच, कारणों की पहचान और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया था। नागरिक उड्डयन मंत्री ने पत्र का जवाब देते हुए दोहराया कि पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने राज्य एजेंसियों से जांच में पूरा सहयोग देने की अपील की। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहले ही पुष्टि की थी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग और फ्लाइट डेटा होता है, जो जांचकर्ताओं को दुर्घटना से पहले की घटनाओं के क्रम को फिर से बनाने में मदद करेगा। मंत्रालय ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया कि डेटा निकालने और विश्लेषण करने में कुछ समय लग सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups