Terrorists Arrested: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आंतकवादी गिरफ्तार, आइईडी बरामद!

Thu, Jan 29 , 2026, 06:45 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की पुलिस के साथ एक बड़ी कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाके के सिलसिले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) के ऑपरेटिव हरविंदर रिंडा (Harvinder Rinda) और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (Police Gaurav Yadav) ने गुरुवार को बताया कि मॉडयूल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक आइईडी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन हिमाचल प्रदेश की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरू और प्रदीप सिंह उर्फ दीपू, दोनों निवासी राहों, के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी यूएस बेस्ड आईएसआई हैंडलर के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups