Devvrat pays tribute to Ajit Pawar: देवव्रत ने अजित पवार को अर्पित की श्रद्धांजलि!

Thu, Jan 29 , 2026, 07:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई/ गांधीनगर: गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देवव्रत ने मुंबई स्थित लोकभवन में आयोजित शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। 

इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वह जन-जन से जुड़े, जमीनी स्तर पर जनसंपर्क रखने वाले एक समर्पित, कर्मठ और संवेदनशील जननेता थे। 

महाराष्ट्र की जनसेवा में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में हुई इस दुःखद विमान दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups