Kairav ​​Gandhi Kidnapping Case: झारखंड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृत कारोबारी पुत्र कैरव गांधी सकुशल बरामद

Tue, Jan 27 , 2026, 12:50 PM

Source : Uni India

Jharkhand Kidnapping Case : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (Jharkhand's East Singhbhum) जिले के जमशेदपुर से अपहृत कारोबारी पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई झारखंड–बिहार सीमा (Jharkhand-Bihar border) पर स्थित हजारीबाग जिले के बरही इलाके में की। बरामदगी के बाद कैरव गांधी को सुरक्षित उनके परिजनों के पास पहुंचा दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अपहरण के बाद अपराधी पुलिस से बचने के लिए कारोबारी पुत्र को लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि कैरव गांधी को हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र (Chauparan region of Hazaribagh) के आसपास बिहार के इलाके से दोबारा कहीं और ले जाया जा रहा है। 

सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर एक साथ छापेमारी शुरू की। पुलिस की घेराबंदी देख अपराधी कैरव गांधी को कार में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कैरव को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि इस अपहरण कांड के पीछे बिहार का एक संगठित किडनैपिंग गिरोह शामिल है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपहरणकर्ता हर दिन ठिकाना बदल रहे थे ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। इस मामले में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने आज बताया कि कारोबारी पुत्र कैरव गांधी को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपहरण में शामिल आपराधिक गिरोह की पहचान कर ली गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups