77th Republic Day: छत्तीसगढ़ में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस

Mon, Jan 26 , 2026, 12:12 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 77वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर से लेकर संभागीय मुख्यालयों तक देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड (Police Parade Ground)  में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका (Ramesh Deka) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। वहीं बिलासपुर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झंडा फहराकर कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने बिलासपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इधर दुर्ग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्ग साइंस कॉलेज से प्रभात रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। रैली के माध्यम से देशभक्ति और संविधान के मूल्यों का संदेश दिया गया। राज्यभर में विभिन्न शासकीय, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों द्वारा झंडा फहराने का कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन किए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups