जयपुर। राजस्थान में जयपुर में सिंचाई भवन में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह(77th Republic Day was celebrated) परम्परागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Water Grid Corporation) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अभियंता रवि सोलंकी ने सिंचाई भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया गया।
समारोह में श्री सोलंकी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें भारत के संविधान, मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। उन्होंने विभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के समर्पण, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। श्री सोलंकी ने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त करने के संकल्प लेने का आह्वान किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 26 , 2026, 10:36 AM