Politics: 2027 में सपा का प्रदर्शन 2024 से भी बेहतर होगा: अखिलेश!

Sun, Jan 25 , 2026, 10:06 PM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में उनकी पार्टी का प्रदर्शन 2024 से भी अधिक बेहतर रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और पीडीए की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। रविवार को श्री यादव ने कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय चुनावी समीकरण, एसआईआर की प्रगति और संगठन की मजबूती जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब जनता सतर्क हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। भाजपा समाज को तोड़ने का काम करती है, वहीं समाजवादी पार्टी जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और सबके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने शंकराचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार का रवैया अमानवीय और अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी खुद को सनातनी बताती है, वही सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता इसे सहन नहीं करेगी और 2027 में भाजपा को करारा जवाब देगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups