लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Chief Minister Brajesh Pathak) ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा होते हैं और जब कोई युवा पहली बार मताधिकार प्राप्त करता है, तो यह उसके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। रविवार को उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित नवमतदाता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat)कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने युवाओं को विशेष बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और इसमें युवा शक्ति की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे महानायकों को याद करते हुए कहा कि युवाओं ने सदैव राष्ट्र निर्माण में निर्णायक योगदान दिया है। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को सजग प्रहरी बनकर कार्य करना चाहिए, ताकि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) ने कहा कि मतदाता बनना केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि युवा देश का वर्तमान भी हैं और उज्ज्वल भविष्य भी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और नवाचार के अवसर बढ़े हैं और भारत युवा शक्ति के बल पर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशभर में ‘मन की बात’ श्रवण के उपरांत नवमतदाता सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नवमतदाताओं सहित उपस्थित जनसमूह ने लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नवमतदाता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 25 , 2026, 07:22 PM