रायपुर। कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra)( 44) की शानदार पारियों की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टी 20 (second T20) मुकाबले में शुक्रवार को छह विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। भारत के खिलाफ़ न्यूज़ीलैंड का यह सबसे बड़ा टोटल है, जिसने 2017 में राजकोट में बनाए गए 196/2 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। साथ ही यह बिना किसी व्यक्तिगत 50 स्कोर के न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा टी20 टोटल भी है। न्यूज़ीलैंड की खतरनाक शुरुआत के बाद भारत ने अच्छी वापसी की । आधे मैच तक, मेहमान टीम 111/3 पर आराम से खेल रही थी और 220 के टोटल की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद उनके लिए चीजें खराब हो गईं और आखिरकार उन्हें 208 रन पर ही संतोष करना पड़ा। कॉनवे और सीफर्ट ने न्यूज़ीलैंड को शानदार शुरुआत दी, दोनों ने अर्शदीप के पहले दो ओवरों में 18-18 रन बनाए। हालांकि, भारत ने अच्छी वापसी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया।
रचिन ने फिलिप्स और मिशेल के साथ मिलकर मोमेंटम बनाए रखा, लेकिन बीच के ओवर निर्णायक साबित हुए क्योंकि 13वें ओवर तक तीनों आउट हो गए। सेंटनर ने 27 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 47 रन का अहम कैमियो खेलकर न्यूज़ीलैंड को 200 के पार पहुंचाया और उन्हें गेंदबाजी के लिए कुछ स्कोर दिया। जैक फॉक्स ने आठ गेंदों में नाबाद 15 रन बनाये। उन्होंने पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका मारा। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 35 रन देकर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 23 , 2026, 10:10 PM