Natural Gas Production: प्राकृतिक गैस का उत्पादन दिसंबर में 4.2 प्रतिशत घटा!

Fri, Jan 23 , 2026, 08:54 PM

Source :

नयी दिल्ली। देश में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) का सकल उत्पादन दिसंबर 2025 में 4.2 प्रतिशत घटकर 293.7 करोड़ मानक घन मीटर रह गया। दिसंबर 2024 में प्राकृतिक गैस का घरेलू उत्पादन 306.6 करोड़ मानक घन मीटर (SCM) रहा था। पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है दिसंबर में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) का प्राकृतिक गैस उत्पादन 0.1 प्रतिशत घटकर 159.3 करोड़ एससीएम रह गया।

निजी एवं संयुक्त उपक्रमों का उत्पादन 8.3 प्रतिशत तथा ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited) का उत्पादन सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत कम दर्ज किया गया और क्रमशः 110.2 करोड़ एससीएम तथा 24.3 करोड़ एससीएम पर रहा। घरेलू उत्पादन (domestic production) कम रहने के साथ तरल प्राकृतिक गैस एलएनजी के आयात में भी कमी आयी है। यह दिसंबर 2025 में 280.8 करोड़ एससीएम रहा जो एक साल पहले के मुकाबले 0.7 फीसदी नीचे है। घरेलू उत्पादन और आयातित एलएनजी मिलाकर देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कुल प्राकृतिक गैस की मात्रा दिसंबर में 525.4 करोड़ एससीएम रह गयी। इसमें सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

उपभोग के मामले में कुल उपलब्ध प्राकृतिक गैस में से 29 प्रतिशत का इस्तेमाल उर्वरक उद्योग में हुआ। घरेलू इस्तेमाल के लिए 23 प्रतिशत और बिजली उत्पादन के लिए 11 प्रतिशत गैस की खपत हुई। रिफाइनरी उद्योग में नौ प्रतिशत और पेट्रो-रसायन उद्योग में छह प्रतिशत प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups